| News Details |
Mentor-Mentee Class and Parent-Teachers Meeting on 19/09/2026
Posted on 21/09/2026
राजकीय महिला महाविद्यालय, शहजादपुर (अम्बाला) में छात्राओं के उचित मार्गदर्शन और कॉलेज गतिविधियों में उनकी सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से एक 'मेंटर-मेंटी बैठक' और 'पेरेंट्स-टीचर मीटिंग' (अभिभावक-शिक्षक बैठक) का सफल आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मीनाक्षी के कुशल दिशा-निर्देशन और चीफ मेंटर डॉ.गीता देवी की देखरेख में संपन्न हुआ।इस बैठक का मुख्य एजेंडा कॉलेज परिसर में अनुशासन बनाए रखना, सफाई-व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा छात्राओं की समस्याओं व उनके बहुमूल्य सुझावों को जानना रहा। बैठक के दौरान विभिन्न मेंटर्स ने छात्राओं को कॉलेज के नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करने और परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने की प्रेरणा दी। इसके साथ ही, छात्राओं को कॉलेज की सभी गतिविधियों और जरूरी निर्देशों के प्रति अपडेट रहने के लिए नियमित रूप से नोटिस बोर्ड पढ़ने का संदेश दिया गया।प्राचार्या और चीफ मेंटर ने छात्राओं की समस्याओं को ध्यान से सुना और उनका उचित व त्वरित समाधान करने का भरोसा दिया।इसी अवसर पर आयोजित पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में छात्राओं के अभिभावकों ने हिस्सा लिया। इस पूरे कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य, छात्राएं और उनके अभिभावक मौजूद रहे।
|