Events and Activities Details
Event image

Vellay of Word (21-11-2020 to 23-11-2020)


Posted on 16/12/2020

राजकीय महिला महाविद्यालय शहजादपुर में उच्चतर शिक्षा निदेशालय पंचकुला द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव “वैली ऑफ़ वर्ड्स” का देहरादून से सीधा प्रसारण किया गया| कार्यक्रम के दुसरे दिन आत्मनिर्भर भारत की मुहीम के अंतर्गत “क्या सुरक्षा के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर हो सकता है” विषय पर व्यख्यान एवं चर्चा करवाई गई| जिसका सञ्चालन लेफ्टिनेंट जनरल संजीव लेंगर ने किया| अपने व्यख्यान में एडमिरल अरुण प्रकाश ने कहा कि वर्तमान परिवेश में भारत का सुरक्षा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना अत्यंत अनिवार्य है| इसी चर्चा में बोलते हुए एयर मार्शल फिलिप राज कुमार ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साँझा करते हुए कहा कि भारत कि भारत की सीमाएं विविधताओं से भरी हैं| इस लिहाज से हमें सुरक्षा के लिए अधिक उपकरणों की आवश्यकता पडती है| यदि हम इन उपकरणों को बनाने में सक्षम होंगे तो हम अपनी सुरक्षा के साथ साथ अपनी अर्थव्यवस्था को भी मजबूत क्र पाएंगे| वक्ता संजय प्रसाद ने बताया कि इस विषय में सरकार की ओर से अनेक प्रयास किये जा रहे हैं| कॉलेज में इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने इस कार्यक्रम के लक्ष्यों के विषय में विद्यार्थियों को संबोधित किया| कार्यकारी प्राचार्य मोनिका, प्रोफेसर अंकिता शर्मा, डॉ. निर्मल सिंह, प्रो. रवि बरवाल, डॉ. यशपाल, प्रो. योगिता, प्रो. नताशा, प्रो. गीता, प्रो. राजकुमार, प्रो. पूनम, प्रो. रेनू, प्रोफ रजत तथा प्रो. राजेश कुमार तथा प्रतिभागी विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में सक्रीय योगदान दिया| विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम उनके लिए काफी ज्ञानवर्धक रहा है|